सारण शिक्षक निर्वाचन के लिए प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में स्थापित बूथो पर 3274 मतदाता लेंगे भागः जिलाधिकारी
-छपरा आयुक्त के स्थल निर्धारण के अनुरूप नामांकन शुरू
मोतिहारी। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा बिहार विधान परिषद् द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के संबंध में जानकारी देते हुए डीएम सौरभ सुमन यादव ने कहा कि 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दिया गया है।
लिहाजा आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया गया है। नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसकी अंतिम तिथि 06.10.2026 निर्धारित है। निर्वाचन से संबंधित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधान परिषद के 03-
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन, 2026 की घोषणा एवं प्रेस नोट निर्गत करने की तिथि 22.09.2026 (मंगलवार)अधिसूचना जारी करने की तिथि 29.09.2026 (मंगलवार) वहीं नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 06.10.2026 (मंगलवार), नाम संवीक्षा की तिथि – 07.10.2026 (बुधवार)नाम वापसी की अंतिम तिथि 09.10.2026 (शुक्रवार) मतदान 23.10.2026 (शुक्रवार) को होगा। मतदान का समय- 08.00 बजे पूर्वाह्न से 04.00 बजे अपराह्न तक निश्चित है। मतो की गिनती 27 अक्टूबर को होगी।
कलेक्ट्रेट अवस्थित एन आई सी सभागार में पत्रकारों को संबोधित करते जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन में निर्वाची पदाधिकारी आयुक्त सारण होते हैं, जबकि सहायक निर्वाची पदाधिकारी जिलाधिकारी होते हैं। नामांकन की प्रक्रिया सारण प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा निर्धारित स्थल पर पूरी की जाएगी।
जिला में प्रखंड मुख्यालय में मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। जिलेभर में 27 मतदान केंद्र होंगे, जहां 1741 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल मतदाताओं में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1533 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 208 शामिल है। नामांकन शुल्क सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए 10, 000 तथा अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार के लिए 5,000 निर्धारित है। इस ऑफर का मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। वही
उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष राय, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी मौजूद थे।

