जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्य योजना तैयार
– से 4 अक्टूबर 2026 तक खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन
मोतिहारी। खेल विभाग बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के वार्षिक खेल का कार्यक्रम 2026- 27 अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आयोजन समिति की बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में प्रतियोगिता की तिथियों की घोषणा के साथ-साथ सभी तैयारियों की गहन समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।
1 से 4 अक्टूबर 2026 तक गांधी मैदान खेल भवन लुंबिनी भवन एवं नेहरू स्टेडियम में आयोजित किए य जाएंगे। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी विद्यालयों से अधिक से अधिक खिलाड़ियों की सहभागिता की उम्मीद है। नतीजतन जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे सभी विद्यालयों में समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं एवं खेल प्रतिभाओं का पंजीकरण व सहभागिता सुनिश्चित कराएंगे।
– साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था
खेल मैदान एवं परिसर में उत्कृष्ट स्वच्छता तथा खिलाड़ियों एवं दर्शकों के स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम को निर्देशित किये गये। प्रतियोगिता की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और खेल प्रेमियों को प्रोत्साहित करने हेतु जिला जनसंपर्क अधिकारी को व्यापक प्रचार-प्रसार की ज़िम्मेदारी दी गई।
आयोजन स्थल पर सुरक्षा, शांति एवं अनुशासित माहौल बनाएं रखने हेतु संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। जिला खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे सभी खेल संघों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर पूरी प्रतियोगिता का अनुशासित एवं बेहतरीन ढंग से सफल संचालन सुनिश्चित करें।
बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी, जिला खेल पदाधिकारी विकास कुमार तथा जिले के सभी आयोजित खेल विद्या के खेल संघों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे।

