चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किया चुनावी व्यय का लेखा-जोखा
– व्यय प्रवेक्षक के साथ कर आयुक्त ने की जांच
-अभ्यर्थियों के प्रस्तुत खर्च को क्लीनचिट
मोतिहारी। बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के तहत अभ्यर्थियों द्वारा किए जा रहे चुनाव व्यय के अनुश्रवण के क्रम में प्रथम लेखा मिलान संपन्न हुआ। यह लेखा मिलान राधाकृष्ण भवन में छह विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित लेखा-जोखा की जांच की गई, जबकि चकिया स्थित एसडीएम कार्यालय सभागार में तीन विधानसभा क्षेत्रों के अभ्यर्थियों के लेखा-जोखा का मिलान हुआ। कार्यक्रम में चुनाव व्यय प्रेक्षकों ने संबंधित सहायक व्यय प्रेक्षकों एवं लेखा दलों के साथ विस्तृत समीक्षा की। नोडल पदाधिकारी सह राज्य कर संयुक्त आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि अधिकांश अभ्यर्थियों के लेखा पंजी ओआर के अनुरूप पाए गए।
पुनः लेखा मिलान क्रमश: 04 तथा 08 नवंबर 2025 को किया जायेगा। जबकि चुनाव परिणाम की घोषणा के 26 दिनों के भीतर प्रत्येक अभ्यर्थी का अंतिम व्यय लेखा तैयार कर ‘फोल्डर ऑफ एविडेंस के साथ चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अपलोड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा गठित सभी अनुश्रवण दल सतत रूप से व्यय से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, ताकि किसी भी अनियमितता पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

