फंदे से लटका मिला युवक का शव
– प्रेमी संग पत्नी के संग भागने से दुखी पति ने दे दी जान
– परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मोतिहारी। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के कवलपुर डीह गांव में एक युवक का शव फंदे से लटका पाया गया। उसकी पहचान ललन सहनी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी प्रेमी संग फरार हो गई, नतीजतन वह इस बात को सह नहीं सका। उसकी शादी 8 साल पहले कवलपुर डीह निवासी भोला सहनी की बेटी रिंकू देवी से हुई थी।
मृतक की बहन गीता देवी के अनुसार, शादी के 3 साल बाद से ललन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल में ही रहकर मजदूरी करता था। तुरकौलिया थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

