चुनाव को लेकर मास्टर ट्रेनरों को दी गई दुसरी बार प्रशिक्षण

चुनाव को लेकर मास्टर ट्रेनरों को दी गई दुसरी बार प्रशिक्षण
Facebook WhatsApp

– मतदान के पूर्व एवं बाद तक उत्पन्न स्थितियों से निपटने के सिखाए गुर


मोतिहारी। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के सफल संचालन, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु   कुशल एवं योग्य मास्टर ट्रेनरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में हुई। इस प्रशिक्षण के माध्यम से    चुनाव  के विभिन्न  क्रियाकलापों और उसके संचालन से जुड़ी हुई तकनीकी जानकारी, मतदान में आने वाली कठिनाई के समाधान से संबंधित जानकारी दी गई।    एडीएम (लोक शिकायत)  शैलेंद्र भारती भी उपस्थित थे। उप निर्वाचन पदाधिकारी  सरफराज नवाज के द्वारा मॉक पोल, पीठासीन ऐप सहित मतदान प्रारंभ के पूर्व की जानकारी दिया।   वीटीआर, मतदान के दौरान प्रतिस्थापन, 100 प्रतिशत वेव कास्टिंग, डायरी एवं विजिट शीट, मतदान समापन एवं अंतिम मिलन कार्यक्रम, सीलिंग एवं पावर पैक  का प्रतिस्थापन इत्यादि की जानकारी दी गई।  वरीय नोडल अधिकारी श्री भारती, जिला पंचायती राज पदाधिकारी  रामजन्म पासवान, जिला शिक्षा पदाधिकारी  राजन कुमार गिरी, डीआईओ रविकेश कुमार, आईटी मैनेजर अरविंद कुमार ने  अपने-अपने विचार एवं तकनीकी रूप से चुनाव को मजबूत करने के लिए कई तरह के तथ्यात्मक जानकारी दिए। इस अवसर पर वरीय मास्टर ट्रेनर नागेंद्र प्रसाद, रमेश कुमार, कमलेश कुमार सिंह, प्रणव कुमार, उज्जवल नाथ तिवारी, शैलेंद्र मिश्रा, रामेश्वर राम, रानी कुमारी, अंजना कुमारी आदि मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page