हरसिद्धि में नाबालिक लड़की का अपहरण,लड़की की मां ने 3 को किया नामजद
पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिक लड़की का अपहरण कर लिया गया है। मामले मे अगवा लड़की की मां ने थाना मे आवेदन देकर एफ आई आर दर्ज कराई है। उसने कहा है कि उसकी पुत्री सुबह चार बजे घर से शौच करने के लिए बाहर गयी थी। काफी देर बाद घर वापस नहीं लौटी। जिसकी खोजबीन किया गया। इसी दौरान मालूम हुआ कि उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर जागापाकड़ के मुरारी साह के पुत्र जवाहर लाल साह उर्फ मुरारी, मोनीलाल साह के पुत्र कृष्णा कुमार व नागेंद्र महतो का पुत्र मुना कुमार शामिल है। उक्त लोग लड़की का अपहरण कर ले भागे है। पुलिस अगवा लड़की के बरामदगी के लिए छापेमारी मे जुटी हुई है।

