सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश,नाकाम,एक गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश,नाकाम,एक गिरफ्तार
Facebook WhatsApp



मोतिहारी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने की दिशा में जिले के साइबर पुलिस टीम ने बड़ी सफलता पाई है। सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विफल कर दिया है।
साइबर थाना पुलिस ने एक युवक राज कपूर यादव को फेसबुक पर अत्यंत आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
डीवाई एसपी सह साइबर थाना अध्यक्ष अभिनव पाराशर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को सोशल मीडिया टीम द्वारा नियमित निगरानी के दौरान एक फेसबुक लिंक पर एक अत्यंत आपत्तिजनक वीडियो पाया गया। यह वीडियो स्पष्ट रूप से समाज में विद्वेष फैलाने और सामाजिक सौहार्द तथा शांति व्यवस्था को भंग करने के दुर्भावनापूर्ण इरादे से बनाया गया था।
डीवाई एसपी पाराशर ने बताया कि आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए, साइबर पुलिस सोशल मीडिया के हर कोने पर पैनी नजर बनाए हुए है। किसी भी तरह की भ्रामक, नफरत भरी या शांति भंग करने वाली सामग्री को तुरंत संज्ञान में लिया जा रहा है।
आपत्तिजनक वीडियो का संज्ञान लेते ही, सोशल मीडिया और साइबर थाना टीम ने तुरंत वीडियो का सत्यापन शुरू कर दिया। जांच में पाया गया कि उक्त वायरल वीडियो राज कपूर यादव (मोहीदीपुर, चिरैया) द्वारा बनाया और प्रसारित किया गया था। पुलिस का मानना है कि इस प्रकार के वीडियो से चुनाव से ठीक पहले सामाजिक माहौल बिगड़ सकता था और शांति व्यवस्था भंग होने की गंभीर आशंका थी।
साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राज कपूर यादव को विधिवत हिरासत में लिया गया।
डीवाई एसपी अभिनव पाराशर ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया को विधानसभा चुनाव को प्रभा करने या शांति भंग करने का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page