घुसपैठ तो दिल्ली में बैठा हैः असदुद्दीन ओवैसी
मोतिहारी। ढाका विधानसभा में खेल मैदान से एक बार फिर से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जम कर निशाना साधते कहा कि अमित शाह कहते है की घुसपैठ आ गया है, 65 लाख तो इलेक्शन कमीशन ने निकाल दिया 3 लाख ऐसे हट गए, घुसपैठ तो दिल्ली में बैठा है, जिसे बांग्ला देश की जनता ने उखाड़ फेंका, उसे मोदीजी बोले दीदी दिल्ली आ जाओ। ओवैसी ने महागठबंधन और एनडीए गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा की 15 साल लालू का राज रहा, 20 साल से नीतीश का राज है, दोनों जंगल राज था, क्या हुआ बिहार में विकास के नाम पर केवल लूट खसोट मचा रहा। कहा की दो प्रतिशत वाला बिहार का डिप्टी सीएम और 13 प्रतिशत वाला सीएम और 17 प्रतिशत वाला दरी बिछाने का काम करता रहा है, इस गुलामी के जनहित से बाहर निकल कर फिर से एक नया इतिहास रचना है और ढाका से राणा रणजीत को विधायक बनाना है, वही इसका अनोखे तरीके से विरोध भी जताया, हाथों में गुलामी का जंजीर लगाये लोगो के हाथों में लगे जंजीर का ताला खोल कर उन्हें उस बंदिश से आजादी दिया। ढाका में किसानों ने ओवैसी को धान का बाल दे कर उनका स्वागत किया और अपना दुख वक्त किया, किस तरह से हर साल बाढ़ का भेंट किसानों का फसल चढ़ जाता है, इससे निजात दिलाने की मांग किया।

