तुरकौलिया मे पुलिस के दबंगई के खिलाफ ट्रक चालक ने बीच सड़क पर गाड़ी खड़ा कर किया जाम

तुरकौलिया मे पुलिस के दबंगई के खिलाफ ट्रक चालक ने बीच सड़क पर गाड़ी खड़ा कर किया जाम
Facebook WhatsApp


– कवलपुर मे लगी भयंकर जाम।
-जाम हटाने गए थानाध्यक्ष के साथ ग्रामीणों ने किया धक्का मुक्की,पुलिस पब्लिक की धक्का मुक्की का वीडियो वायरल

पूर्वी चंपारण। पुलिस की गाड़ी से ट्रक चालक को साइड ले कर आगे बढ़ना महंगा पर गया। इस बात से नाराज पुलिस वाले ने पुलिसिया धवस दिखाते हुए पहले तो ड्राइबर को खूब गाली सुनाया फिर पाँच हज़ार का चालान काट वहाँ से निकल लिया। घटना मोतिहारी तुरकौलिया मुख्य पथ मे कवलपुर डीह गाँव की समीप मंगलवार शाम की है। पुलिस की दबंगई देख आसपास के लोग ट्रक चालक के सपोर्ट मे आकर आक्रोशित हो गए। जिसके बाद ट्रक चालक मुकेश कुमार ने ट्रक को सड़क पर ही खड़ा कर दिया और विरोध करने लगे। सड़क पर जिसके वजह से वाहन की लंबी कतार लग गई।

सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तुरकौलिया थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी पुलिस बल के साथ पहुंच सड़क जाम हटाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के इस रवैये से नाराज ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष व पुलिस बल के साथ धक्का मुक्की करने लगे। जिसके बाद बड़ी संख्या में केन्द्रीय आर्म्ड फोर्स के जवान पहुंचे,ग्रामीणों को समझाया और वहाँ से ट्रक साइड लगा कर जाम खत्म कराया। ट्रक चालक मुकेश ने बताया कि वह ट्रक सुगौली से बालू लोड करने जा रहा था। चौक से आगे पुलिस कि जीप थी। साइड लेने के लिए हॉर्न दिया। जिससे नाराज होकर पुलिस पदाधिकारी ने भद्दी भद्दी गाली देते हुए चालान काट दिया। इस संबंध मे थानाध्यक्ष श्री मांझी ने बताया कि ट्रक चालक तेजी मे गाड़ी चला रहा था, जिससे एक बच्चा कुचलने से बच गया। इसी को लेकर चालान काटा गया है। पुलिस व ग्रामीणों के धक्का मुक्की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page