दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आईटीओ घाट पर उदयीमान भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य
नईदिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आईटीओ स्थित हाथी घाट पर मंगलवार को उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर छठी मईया से दिल्ली की खुशहाली की प्रार्थना की। साथ ही पिछली केजरीवाल सरकार में बदहाली पर उसे आड़े हाथ लिया।उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष तक पूर्वाचल के लोग बहन गली छठ पूजा के लिए भटकते थे, इस बार यमुना में दिल्ली सरकार ने इस बार 17 मॉडल घाटों के साथ-साथ 1300 से ज्यादा घाटों पर सारी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई है। जिससे यमुना के जल में खड़े होकर लोग सूर्यनारायण को अर्घ्य दे रहे हैं। दिल्ली में छठ आयोजनों की चर्चा आज पूरे देश में है। मौके पर श्रद्धालुओं ने भी बेहतर घाटो के निर्माण और प्रबंधन के साथ ही यमुना में बेहतर पानी उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की।मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों से दिल्ली तकलीफो का सामना कर मुरझाई हुई थी वर्षों छठी मैया से हम प्रार्थना करते है,कि वह दिल्ली के खुशी के दिन लौटा दें,सभी दिल्ली वासियो चेहरे पर मुस्कान देखी जा सके। छठी मैया देश के साथ दिल्ली को भी विकसित राजधानी बनाने का आशीर्वाद दें।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा व कपिल मिश्रा साथ थे।आईटीओ घाट पर लक्ष्मी नगर के विधायक अभय वर्मा ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने विधायक अभय वर्मा की पत्नी के साथ छठ की पूजा अर्चना की।उल्लेखनीय है,कि छठ को लेकर रात तीन बजे से ही श्रद्धालु और भक्त घाटों पर पहुंचने लगे थे। लिहाजा आईटीओ की ओर जाने वाली मार्गो पर कड़ी चौकसी रखी जा रही थी।दिल्ली के आईटीओ समेत कई घाटो पर पूरी रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा। जिससे बड़ी संख्या में लोग रात्रि विश्राम छठ घाट पर ही किया।लोगो ने कहा कि यमुना के पानी की गुणवत्ता में सुधार होने और दिल्ली सरकार द्धारा जल में उतरकर पूजा की अनुमति मिलने पर्व की खुशी दोगुनी हो गई है।मोंथा चक्रवात के प्रभाव के कारण मंगलवार को आसमान में बादलो के मंडराने से काफी देर तक भगवान भास्कर बादलों की ओट में छुपे रहे। सूर्योदय के निश्चित समय से जैसे ही प्रकाश दिखा,व्रतियो के चेहरो पर मुस्कान आ गई और पूरा छठ घाट छठी मैया के जयकारों से गूंजने लगा और व्रतियो ने उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर चार दिनो की कठिन व्रत को पूरा किया।

