पुलिस ने 20 हजार के इनामी फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान पीपराकोठी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 20,000 के एक कुख्यात इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है।जिसकी पहचान नारायण सहनी के रूप में हुई है। नारायण सहनी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था नारायण के उपर संग्रामपुर थाना में दो गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

