रामगढ़वा में एसएसटी चेकपोस्ट पर ढाई किलो चांदी बरामद

रामगढ़वा में एसएसटी चेकपोस्ट पर ढाई किलो चांदी बरामद
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत रामगढ़वा थाना क्षेत्र में स्थित एसएसटी चेक पोस्ट पर वाहन जांच के क्रम में ढाई किलोग्राम चांदी बरामद किया गया। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे नियमित जांच अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है।

जब्त चांदी की कीमत लाखों में आंकी गई है। मामले पुलिस चांदी तस्कर के नाम का खुलासा नही किया है। रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि बरामद चांदी के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में यह जानकारी नहीं मिली है कि चांदी कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। जब्त चांदी का वजन लगभग ढाई किलो है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page