पुलिस ने ईट भठ्ठा में बंधक बने 18 मजदूरो का किया रेस्क्यू,5 ईट निर्माता हिरासत में
पूर्वी चंपारण। जिले के छौड़ादानों थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पकड़िया गांव स्थित राज ईट भट्ठा में छापेमारी करते हुए बंधक 18 मजदूरों का रेस्क्यू किया है। उक्त कारवाई के दौरान श्रम विभाग के अधिकारियो के साथ छौड़ादानों थाना पुलिस, सीएपीएफ,एसएसबी (714ए) के जवान मौजूद रहे। रेस्क्यू किये 18 मजदूरो में जिसमें 05 महिलाएँ भी शामिल है।सभी मजदूर उत्तर के रहने वाले है।
श्रम पदाधिकारी छौड़ादानों के प्रतिवेदन के आधार पर इस मामले में 5 भट्ठा मालिक को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। हिरासत में लिये गये ईट भट्टा मालिक राजेश कुमार, पिता रामचन्द्र साह, साकिन पकड़िया, थाना-छौड़ादानों,गया राय पिता स्व० महिन्द्र राय, साकिन बेला चमही, थाना-छौड़ादानों,रूपेश कुमार, पिता-बिगन राय, साकिन कटहरिया, थाना-छौड़ादानों हरिन्द्र राय, पिता स्व० रामअवतार राय, साकिन बेला चमही, थाना-छौड़ादानों व दवन राय, पिता-जंगबहादूर राय, साकिन बेला चमही, थाना-छौड़ादानों, जिला-पूर्वी चम्पारण शामिल है।आवश्क पूछताछ के बाद सभी के विरूद्ध आवश्यक अग्रतर कारवाई की जा रही है।छापेमारी टीम रक्सौल डीएसपी मनीष आनंद,श्रम पदाधिकारी छौड़ादानों,छौड़ादानो थानाध्यक्ष प्रभात कुमार,सीएपीएफ एसएसबी 714ए के जवान के साथ एएसआई गांधी सिंह व छौड़ादानो थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

