प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर फरार,क्लिनिक सील
मोतिहारी। रामगढ़वा ब्लॉक रोड स्थित समसी हेल्थ क्लिनिक में प्रसव के दौरान एक नवजात बच्चे सहित उसकी मां की मौत हो गई। फलस्वरूप परिजन हंगामा पर उतारू हो गये। इधर परिजनों के आक्रोश को भांप डॉक्टर जफर समसी फरार हो गए। जैसे ही उक्त सूचना प्रशासन को मिली, बस फौरी कार्रवाई के तहत क्लिनिक को सील कर दिया। मृतका की पहचान इनरवा गांव निवासी अजय राउत की पत्नी खुशबू देवी (25) के रूप में हुई है। पति अजय राउत का आरोप है कि यदि सही समय पर उनकी पत्नी को रेफर कर दिया गया होता, तो उनकी जान बच सकती थी। ं

