मुखिया ने 151 छठव्रतियो के बीच किया पूजन सामग्री का वितरण
पताही। प्रखंड क्षेत्र के सरैया गोपाल पंचायत में छठ महापर्व की धूम है। पंचायत के मुखिया सुरेश सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को पंचायत परिसर में 151 छठ व्रतियो को दउरा में पूजन सामग्री दी गई।
मुखिया सुरेश सिंह ने प्रत्येक छठ व्रतधारी को थाली, नारियल, सुप, दिया, अगरबत्ती, फल, मिठाई सहित पूजा के सभी आवश्यक सामान उपलब्ध कराए गये है। उक्त अवसर पर सियापति देवी, सुमित्रा देवी, सुकांति देवी, मीना देवी सहित बड़ी महिला छठव्रती उपस्थित थे।

