जिले के 4.69 लाख वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगों को 53.42 करोड़ की पेंशन राशि किया गया अंतरित

जिले के 4.69 लाख वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगों को 53.42 करोड़ की पेंशन राशि किया गया अंतरित
Facebook WhatsApp

-डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 

मोतिहारी। बिहार के मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी 06 प्रमुख सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की राशि का भुगतान सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित किया।

इस अवसर पर पूर्वी चम्पारण समाहरणालय परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें जिलाधिकारी  सौरभ सुमन यादव, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित थे।

जिले के कुल 4,69,881 सक्रिय पेंशनधारियों के बैंक खातों में माह जुलाई 2026 की कुल 53,42,29,800/- की राशि हस्तांतरित की गई। जिसका वर्गवार भुगतान का विवरण इस प्रकार है। वृद्धजन पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था के कुल लाभार्थी 3,75,754 कुल राशि 42,55,88,700, विधवा पेंशन लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा के कुल लाभार्थी 51,584 के बीच कुल राशि 6,10,76,100, दिव्यांग पेंशन बिहार निःशक्तता एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता के कुल लाभार्थी 42,543 को  कुल राशि: 4,75,65,000

जिसके कुल योग 4,69,881 लाभार्थी  लाभान्वित हुए। इन सबों के बीच 53,42,29,800 रूपए दिए गए।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समाज के इन सभी जरूरतमंद वर्गों (वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों) तक पेंशन का लाभ पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page