रेल पुलिस ने प्लेटफार्म एक से विदेशी शराब किया जप्त
सुगौली। स्थानीय रेल पुलिस ने प्लेटफार्म एक से लावारिस हालत में रविवार की देर रात 15212 जननायक ट्रेन के गुजरने के बाद लावारिस हालत में आठ बोतल विदेशी शराब रम बरामद किया है।रेल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्लास्टिक बैग में 8 बोतल 3 एक्स रम,जिस पर सेल फ़ॉर पंजाब लिखा हुआ था।750 एमएल की बोतल में 6 लीटर शराब बरामद हुआ है।
रेल थानाध्यक्ष वी के झा ने बताया कि रात्रि में गश्ती के दौरान प्लेटफार्म संख्या एक पर पुरानी रेल थाना बिल्डिंग के पश्चिम में प्लास्टिक की बोरी में शराब पाया गया।रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब जप्त कर अज्ञात पर केस दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है। गश्ती में एएसआई मुन्ना राय,सिपाही अमर लोक कुमार,महिला सिपाही पूजा कुमारी शामिल थी।

