15 अगस्त के अवसर पर बनकटवा प्रखंड के बिजबनी उत्तरी पंचायत के मुखिया राष्ट्रपति के हाथों होंगे सम्मानित

15 अगस्त के अवसर पर बनकटवा प्रखंड के बिजबनी उत्तरी पंचायत के मुखिया राष्ट्रपति के हाथों होंगे सम्मानित
Facebook WhatsApp

-प्रखंड में खुशी की लहर 

बनकटवा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के बिजबनी उत्तरी पंचायत के मुखिया जंग बहादुर प्रसाद को उत्कृष्ट कार्यों और पंचायत के विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 15 अगस्त को लाल किला,  दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा।

Oplus_16908288

मुखिया के सम्मान की खबर से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों एवं ग्रामीणों ने इसे पूरे प्रखंड के लिए गौरव का क्षण बताया है। लोगों का कहना है कि यह सम्मान पंचायत के विकास और जनहित में किए जा रहे कार्यों को नई पहचान देगा। स्थानीय लोगों ने मुखिया को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे पंचायत सहित प्रखंड के लिए गर्व की बात है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page