नीलम पत्र वाद के 60 ऋण देनदार अभियुक्त गिरफ्तार
मोतिहारी। डीएम-एसपी के सख्त निर्देश के बाद जिलेभर में नीलम पत्र पदाधिकारी के आदेश से जारी वारंट के बाद शनिवार की रात भर सभी थानों की पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। फलस्वरूप साठ देनदार अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। सभी अभियुक्तों को रविवार को जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां सभी लोगों से लोन की वसूली की गई, तत्पश्चात उन्हें निजी मुचलके पर रिहा किया गया।
कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार लगभग 6 लख रुपए की वसूली की गई। इस संबंध में संबंधित अधिकारी ने बताया कि यह अभियान अगले तीन-चार दिन तक चलेगा, ऐसे में जो लोग ऋण लेकर वारंट के बाद भी ऋण चुकता करने नहीं आ रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी तय है।

