संगठन की मजबूती के साथ तिरंगा यात्रा को बनाए सफलः प्रकाश अस्थाना
– भाजपा मोतिहारी उत्तरी मंडल की बैठक में लिए गए कई निर्णय
मोतिहारी। भाजपा मोतिहारी नगर उत्तरी मंडल के मंडल पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जिला उपाध्यक्ष सुधांशु रंजन के ठाकुरबाड़ी स्थित आवास पर मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसका संचालन उत्तरी मंडल के महामंत्री उत्तम मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा पिछले एक महीने के पार्टी के कार्यक्रमों और क्रियाकलापों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिसकी शुरुआत संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ हुई। इस दौरान ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लगातार प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मोतिहारी नगर उत्तरी मंडल के कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार ने बधाई दी।
भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रकाश आस्थाना ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने तथा संगठन के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। इसलिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ सफल बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।
वहीं आगामी कार्यक्रम तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद ने पिछले एक महीने के दौरान आयोजित पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। जबकि आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन दिया।
बैठक में पार्टी के वरीय सदस्य प्रो. विनय कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, डॉ. नरेन्द्र कुमार, नीता सिन्हा, शोभा गुप्ता, गीता देवी, मीरा देवी, निर्मला देवी, कंचन देवी, चंद्रशेखर गुप्ता, राजेश कुमार, प्रेम कुमार, नूर आलम सैफी, मो. जमालुद्दीन, दीपक श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, आदित्य राज, सविता वर्मा सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

