मतदान पदाधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न:डीेएम

मतदान पदाधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न:डीेएम
Facebook WhatsApp

अंतर्राष्ट्रीय बाॅर्डर पर 61 नाका पर चौकसी:एसपी
मोतिहारी। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रतिनियुक्त प्रेक्षको की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान कार्य में प्रतिनियुक्ति सभी मतदान पदाधिकारी का प्रथम प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है। पीठासीन पदाधिकारी एवं पोलिंग पदाधिकारी-1 को ईवीएम का हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी दिया गया है। द्वितीय चरण का प्रशिक्षण जिला में 30 अक्टूबर से प्रारंभ होगा, जो 5 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान मतदान दल के कर्मियों का पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए प्रशिक्षण स्थल पर फैसिलिटेशन सेंटर बनाया जाएगा।
-ईवीएम को डिस्पैच सेंटरो पर भेजने की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
ईवीएम का फर्स्ट रेंडमाइजेशन का कार्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न कर लिया गया है। अब ईवीएम को सभी डिस्पैच सेंटर पर भेजा जाना है, जहां उसका कमिश्निंग कराया जाएगा। जिला के सभी 12 विधानसभा क्षेत्र के लिए 12 डिस्पैच सेंटर का निर्माण कराया गया है, ईवीएम को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाये गये है। नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। स्क्रुटनी का कार्य भी संपन्न हो गया है। 23 तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। जबकि 11 नवंबर को मतदान तथा 14 नवंबर को मतगणना की जायेगी।
-एमएस काॅलेज व डाॅयट सेंटर में मतगणना की होगी गिनती
जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना कार्य के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। एमएस कॉलेज में जहां 06 विधानसभा क्षेत्र का मतगणना कराई जाएगी, वहीं छतौनी डाइट में मतगणना केंद्र में छः विधानसभाओं की मतगणना संपन्न होगी।
जिले में वोटर इनफॉरमेशन स्लिप का वितरण बीएलओ के माध्यम से आगामी 24 अक्टूबर से कराया जाएगा, ये सभी कार्य मतदान की तिथि से 5 दिन पूर्व करा लिया जाएगा।06 अक्टूबर से जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है और इसका प्रभावी रूप से अनुश्रवण किया जा रहा है।
-अंतर्राष्ट्रीय बाॅर्डर पर 61 नाका पर चौकसी
सुरक्षा को लेकर किए कार्यो की जानकारी देते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर 64 नाका बनाए गए हैं। इसी के साथ-साथ अंतर जिला सीमा पर भी 20 नाका स्थापित कराए गए हैं। सभी जगह गहन पेट्रोलिंग की जा रही है। जिले में 39 टीम गठित है। इसके साथ-साथ 04 क्विक रिस्पांस टीम क्यूआरटी भी कर गठित की गई है। संपूर्ण जिला में सघन वाहन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं एवं बड़ी मात्रा में सीजर भी हो रहे हैं। जिला में संवेदनशील पॉकेट की पहचान की गई है और वहां पर 2655 लोगों को चिन्हित किया गया है, जिसमें से 1998 के विरुद्ध प्रीवेंटिव एक्शन लिया गया है। जिला के विभिन्न स्थानों से 24353 लोगों के विरुद्ध अनुमंडल पदाधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया है जिसमें 19699 को नोटिस चला गया है एवं 17359 लोगों को बाउंड डाउन कराया गया है। बीएसएस की धारा 126 के तहत 760 वारंट निर्गत किए गए हैं। विधानसभा निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के ठहराव के लिए जिला में कुल 120 लोकेशंस चिन्हित किए गए हैं एवं सभी जरूरी तैयारी पूरी कर ली गई है।

सीएपीएफ की बड़ी संख्या में बटालियन भी जिला में मौजूद है और उनके द्वारा भी लगातार फ्लैग मार्च, एरिया डोमिनेशन एवं गश्ती की जा रही है तथा संवेदनशील स्थानों सहित महादलित टोले में कॉन्फिडेंस बिल्डिंग का काम किया जा रहा है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जिला में आर्म्स वेरिफिकेशन का कार्य थाना स्तर पर पूर्ण कर लिया गया है एवं आर्म्स शॉप का भी वेरीफिकेशन किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सीसीए 3 के अंतर्गत कुल 210 का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है जिसमें 190 मामलों का डिस्पोजल किया गया है। इस तरह से सीसीए 12 के अंतर्गत 34 प्रस्ताव प्राप्त है जिसमें 13 का डिस्पोजल किया गया है। शेषसभी का डिस्पोजल शीघ्र ही कर दिया जाएगा।
बैठक में नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page