इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में रक्तदान का आयोजन

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में रक्तदान का आयोजन
Facebook WhatsApp

-रक्तदान है मानवता की सेवा:सहायक प्रबंधक
मोतिहारी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड एलपीजी बॉटलिंग प्लांट छपरा बहस मोतिहारी एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार भारती एवं इंडियन चीफ टर्नल मैनेजर राकेश कुमार वर्मा, अदनान अख्तर,सहायक प्रबंधक, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट एवं राम शंकर राय, वरीय प्रबंधक की उपस्थिति में छपरा बहास, सेमरा के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार भारती, अपर समाहर्ता, लोक शिकायत ने कहा एक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान शिविर की शुरुआत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहायक प्रबंधक एलपीजी बॉटलिंग प्लांट ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान करना मानवता की सेवा है और आपको इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

रक्तदान शिविर में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के कर्मी सुमन कुमार, राजीव कुमार,आशुतोष कुमार, अजीत कुमार, शिवम पाल, मनदीप कुमार, अर्जुन सहित बड़ी संख्या में इंडियन ऑयल कर्मियो ने रक्तदान किया।

मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार, प्रधान सहायक रूपक वर्मा, लैब टेक्नीशियन कुमार अमृत एवं सहायक विनोद कुमार श्रीवास्तव इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page