छात्र नेता दिव्यांशु ने मोतिहारी से नामांकन दाखिल कर बढाया चुनावी तापमान

छात्र नेता दिव्यांशु ने मोतिहारी से नामांकन दाखिल कर बढाया चुनावी तापमान
Facebook WhatsApp

-नामांकन के पूर्व सभा कर दिव्यांशु भारद्वाज ने खोला चिट्ठा
– कहा मौका मिला तो भ्रष्टाचारियों का गया में करेंगे पिंडदान
मोतिहारी। लड़ेगा मोतिहारी, जीतेगा मोतिहारी के नारो के साथ शुक्रवार को मोतिहारी के बरियारपुर स्थित हवाई अड्डा ग्राउंड गूंजता रहा। बरियारपुर में अपने नामांकन देने से पहले ही मोतिहारी विधान सभा के निर्दलीय प्रत्याशी दिव्यांशु भारद्वाज ने एक जन सभा को संबोधित किया।

जिसमें उक्त नारा देते हुए लोगों को संबोधित किया। उन्होंने मोतिहारी के वर्तमान विधायक और सांसद पर तीखा प्रहार किया। सेंट्रल स्कूल, सेंट्रल यूनिवर्सिटी सहित आयुर्वेदिक कॉलेज के मुद्दे को भी उठाया। विधान सभा क्षेत्र के एक एक पंचायत का नाम धड़ल्ले से रखते हुए भारद्वाज ने एक एक गांव का नाम लेकर भी लोगो को संबोधित किया।

कहा कि वर्तमान व निर्वतमान विधायक भोज खाने वाले है, लेकिन हम भोज नही वह 14 वायदे कर रहे है, जो आपके सामने है। इसमें भ्रष्टाचार और घूसखोरी हटाने, रोजगार देने जैसे मुद्दे शामिल है। जीतने के बाद भ्रष्टाचार और घूसखोरी करने वालों का गया में पिंडदान करेगे।उन्होने मोतिहारी की जनता से उन्हें वोट कर एक बार मौका देने की अपील करते कहा कि हम छात्र राजनीति की उपज है,हमने मोतिहारी से जाकर पटना में यूनिवर्सिटी का चुनाव निर्दलीय जीत कर मोतिहारी का नाम रौशन किया।जनता मौका देगी तो बिहार विधान सभा में सत्य और अहिंसा की पुण्य भूमि मोतिहारी का नाम रौशन ही नही बल्कि यहां की आवाज बुलंदी से रखेगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page