छठ घाट के सौंर्दीयकरण का कार्य जोरो पर
– अनुपम सुंदरता के लिए प्रसिद्ध घाटों में जाना जाता रहा है जगीरहा बिजबनी घाट
घोड़ासहन। दो प्रखंडो को जोड़ने वाली जागीरहा बिजबनी घोड़ासहन अरुणा नदी के पावन छठ घाट पर कामगारो द्वारा टेन्ट के बने मुख्य द्वार के सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है।
इसको लेकर कारीगर छोटेलाल, किशोर, सिकिन्दर, सद्दाम, भोला कुमार, साजन कुमार रंजीत कुमार, राहुल कुमार सहित दर्जनों कामगारो लगे हुए है।
टेन्ट मालिक नारद पंडित ने बताया की चार से पांच दिन में काम पूरा कर लिया जायेगा। बिजबनी दक्षिणी पंचायत के मुखिया सह प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ प्रेमकिशोर यादव ने बताया की हर साल की भांति इस साल भी तीन लाख रूपये की लागत से छठ घाट का काम करा रहे है।

