प्रथम स्तरीय मतदान दल कर्मियों को मास्टर ट्रेनर ने दिया प्रशिक्षण
-मतदान के दौरान उत्पन्न होने वाली परेशानी से निजात के सुझाव
-संबंधित अधिकारियों ने किया प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण
मोतिहारी। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के प्रथम स्तरीय मतदान दल कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के आदेशानुसार उक्त कर्मियों के लिए प्रथम स्तरीय अंतिम प्रशिक्षण का आयोजन सीएसडीएभी पब्लिक स्कूल, मोतिहारी के प्रांगण में आयोजित की गई।

इसमें सभी स्तर के मतदान पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय, काउंटिंग असिस्टेंट, सुपरवाइजर इत्यादि के साथ-साथ माइक्रो आब्जर्वर शामिल थे। इस अवसर पर मौक पोल ड्रिल के साथ-साथ चुनाव में आने वाली कठिनाइयों के निवारण की जानकारी मास्टर ट्रेनरों के द्वारा किया गया। प्रशिक्षण का निरीक्षण एवं गुणवत्ता की जांच जिला प्रशिक्षण कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी शैलेंद्र भारती, जिला पंचायती पदाधिकारी रामजन्म पासवान, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरि के द्वारा किया गया । मौके पर वरीय मास्टर ट्रेनर नागेंद्र प्रसाद, रमेश कुमार, कमलेश कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, अभिजीत कुमार, रामेश्वर राम, अरुण कुमार सिंह, मनोज कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

