विधानसभा चुनाव को लेकर 20 अभ्यर्थियों ने नामजदगी का पर्चा भरा
– पूर्व मंत्री प्रमोद, प्रमोद सिन्हा, सचिन्द्र सिंह, शशि भूषण सिंह, शालिनी मिश्रा, द्वियांशु भारद्वाज का नाम शामिल
मोतिहारी। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को कई दिग्गजो ने संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर नामांकन पर्चा दाखिल किया।

इनमें मोतिहारी विधान सभा से निर्वतमान विधायक प्रमोद कुमार, चर्चित छात्र नेता दिव्यांशु भारद्वाज, केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा, गोबिदगंज से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में ई. शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय, रक्सौल विधानसभा से निर्वतमान विधायक प्रमोद कुमार, कल्याणपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में सचिन्द्र प्रसाद सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी मिली जानकारी के अनुसार 10-रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में 03 अभ्यर्थी, 14-गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र में 04 अभ्यर्थी, 15 केसरिया विधानसभा क्षेत्र में 02 अभ्यर्थी, 16-कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में 03 अभ्यर्थी,

17- पिपरा विधानसभा क्षेत्र में 03 प्रत्याशी, 18-मधुबन विधानसभा क्षेत्र में 01 अभ्यर्थी, 19-मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र में 02 अभ्यर्थी, 20-चिरैया विधानसभा क्षेत्र में 02 अभ्यर्थी ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया है। जबकि सुगौली, नरकटिया, हरसिद्धि एवं ढाका विधानसभा क्षेत्र के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया।

