महिला ने लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, मामला दर्ज

महिला ने लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, मामला दर्ज
Facebook WhatsApp

पीपराकोठी।कोटवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने दुष्कर्म के प्रयास करने का आरोप लगाई है। महिला ने निर्वस्त्र कर घायल करने का आरोप लगाते हुए दो लोगों को नामजद व दो अज्ञात को आरोपित करते हुए पीपरा कोठी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

जिसमें उसने गांव के ही पन्नालाल साह, गुड्डू साह और दो अज्ञात को आरोपित किया है। बताया कि जब वह रात्रि में पटना से ट्रेन से बंगरी हाल्ट पर उतर घर जाने लगी तभी लिंक पथ पर आरोपित पकड़ कर निर्वस्त्र कर दुष्कर्म का प्रयास किए। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया।

घायल अवस्था में वह सड़क पर गिर गई। राहगीरों को देख आरोपित भाग गए। सूचना पर 112 टीम की पुलिस ने आकर उसे इलाज के लिए कोटवा निजी अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page