लोकनायक जयप्रकाश नारायण थे समाजवाद के प्रखर योद्धा: डॉ राजेश
घोड़ासहन। जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल कॉलेज, घोड़ासहन में “लोकनायक” जयप्रकाश नारायण जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व उदघाटन कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार सिंह ने किया। मंच संचालन हिन्दी प्राध्यापक विकास कुमार ने किया।
मौके पर प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जयप्रकाश नारायण के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य डॉ. सिंह ने कहा कि जयप्रकाश नारायण समाजवाद के प्रखर योद्धा थे। डॉ. रवि कुमार ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति के आह्वान पर राष्ट्र को नई गति दी है। प्रो. ब्रजेश कुमार राय ने वक्तव्य रखते हुए कहा कि जयप्रकाश नारायण ने सामाजिक एकता को सुदृढ़ किया है। कार्यक्रम समारोह में महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मी एवं गण्यमान लोग शामिल रहे।

