प्राथमिक विद्यालय दनही के बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण

प्राथमिक विद्यालय दनही के बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण
Facebook WhatsApp


-बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिले

हरसिद्धि। प्रखंड क्षेत्र के हरपुर राय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दनही के बच्चों के बीच शनिवार को स्कूल बैग का वितरण किया गया। शिक्षा विभाग के द्वारा उपलब्ध कराई गई बैग को विद्यालय के शिक्षा समिति के सदस्य व शिक्षकगण वितरण किया।

बैग पाकर स्कूल के बच्चों के चेहरे खिल उठे। शिक्षाविद् अजय कुमार ने बच्चों को बैग देते हुए कहा कि इससे बच्चों मे स्कूल आने के प्रति ललक बढ़ेगी। उन्होंने बच्चो से कहा कि नियमित रूप से स्कूल आये। वितरण के मौके पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक अमरेंद्र कुमार भारती, सहायक शिक्षक किरण कुमारी, सोनू राम, जीतू राम, नन्दलाल राम सहित अन्य थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page