14 अक्टूबर को निवर्तमान मंत्री कृष्णनंदन पासवान अरेराज में दाखिल करेंगे परचा
तुरकौलिया।निवर्तमान गन्ना उद्योग मंत्री एवं हरसिद्धि विधानसभा के अधिकृत प्रत्याशी कृष्णनंदन पासवान मंगलवार को अपना पर्चा दालिख करेंगे। नामांकन की तैयारी को लेकर लगातार लोगों से मिल रहे है। पूर्व मुखिया अरविन्द सिंह उर्फ मोहन सिंह के आवास मजुराहा पर जाकर मंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों से पुनः अवसर प्रदान करने का अनुरोध किया।
श्री सिंह ने कहा कि मंत्री ने बहुत सारी जानकल्याणकारी योजना को क्षेत्र में लाकर इन्होने विकास करने का काम किया है। वही ओलाहा मेहता टोला के पैक्स अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने मंत्री द्वारा कराए गये कार्यो की चर्चा की। श्री पासवान ने कहा कि 14 अक्टूबर को बाबा सोमेश्वर नाथ के नगरी स्थित अनुमंडल कार्यलय मे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

