नारियरवा मठ के समीप से बोलेरो गाड़ी चोरी
– मालिक ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
तुरकौलिया। बेलवा राय पंचायत के नारियरवा मठ के समीप से बीती रात एक बोलेरो गाड़ी चोरी हो गयी है। चोरी गई बोलेरो दिनेश कुमार साह की है। उन्होनेे बताया कि वे अपनी गाड़ी बेठका पर लगाते थे। इधर अत्यधिक वर्षा से वहां जलजमाव हो गया था। नतीजतन चार दिन से गाड़ी हीरालाल भगत के दरवाजे पर लगा देते थे। शुक्रवार को वे गाड़ी लाकर उन्ही के दरवाजे पर खडी कर सोने चले गए। सुबह उक्त जगह से गाड़ी गायब थी। बताया कि अज्ञात चोर गाड़ी चुरा ले गए है। मामले में उन्होने अज्ञात चोरो के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुट गई है।

