गाँवो में घूम कर वरिष्ठ नागरिको का आशीर्वाद ले रहे है निवर्तमान मंत्री कृष्णनंदन
-14 को निवर्तमान मंत्री दाखिल करेंगे नामांकन पत्र
तुरकौलिया।निवर्तमान गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र के गाँव गाँव घूमकर बुजुर्ग मतदाताओं से आशीर्वाद लेने लगे है। वे मतदाताओं को भगवान कह रहे है। इस दौरान वे शहर से सटे मजुराहा, हरदिया सहित अन्य गावों मे मतदाता से मिले।
पूर्व मुखिया अरविन्द सिंह उर्फ़ मोहन सिंह के आवास मजुराहा पर जाकर मंत्री ने उनसे आशीर्वाद लिया। श्री सिंह ने कहा कि मंत्री ने बहुत सारी जनकल्याणकारी योजना को क्षेत्र मे लाकर विकास करने का काम किया है। युवा हो या बुजुर्ग सबसे वे ज़ब मिलते है तो अपनत्व झलटकता है। इनके व्यवहार व कार्य से लोग कायल बने हुए है।
वही ओलाहा मेहता टोला के पैक्स अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि मंत्री श्री पासवान हरसिद्धि विधानसभा मे चतुर्दीक विकास करने का काम किया है। मंत्री ने कहा कि 14 अक्टूबर को बाबा सोमेश्वर नाथ के नगरी स्थित अनुमंडल कार्यलय मे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जिसके लिए मतदाता मालिकों से आशीर्वाद ले रहे है। श्री पासवान के व्यवहार देख मजुराहा के अनिल सिंह ने कहा कि ऐसा विधायक मिलना मुश्किल है। बच्चे हो या बूढ़े सबको अदब करते है।

