ग्यारह हजार वोल्ट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की हुई मौत
-मिस्त्री नवाज शरीफ दैनिक मजदूरी पर बिजली विभाग में करता था काम
-विरोध में ग्रामीणों ने गायघाट में किया सड़क जाम
हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के ओलहा मेहता टोला पंचायत के कुशवाहा टोला गांव के समीप कृषि फीडर की लाइन में काम कर रहे बिजली मिस्त्री के ग्यारह हजार वोल्ट की चपेट में आने से शनिवार की शाम मौत हो गई।
बिजली मिस्त्री नवाज शरीफ कृषि फीडर में काम करने के लिए शॉर्ट डाउन करके पोल पर चढ़ा था, उसमें मुरली फीडर से बिजली आती है। इसी बीच अचानक ग्यारह हजार वोल्ट के तार में बिजली आ गई और वह ऊपर ही सटा रह गया ।

उसके सहयोगियों ने उसे नीचे गिराया तो उसकी मौत हो चुकी थी। विरोध में ग्रामीणों ने और राज मोतिहारी मुख्य मार्ग को गायघाट में शव को रखकर जाम कर दिया है ।थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि जाम हटाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
सूचना पाकर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने एसआई शंभू मालाकार को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा ।पुलिस पदाधिकारी ने जांचोंपरांत उसे पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की जा रही थी लेकिन परिजन शव को गायघाट में मुख्य मार्ग पर रखकर जाम कर दिया और उचित मुआवजे की मांग करने लगे।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक बिजली विभाग में दैनिक मजदूर के रूप में काम करता था । शनिवार को कृषि फीडर में काम हो रहा था । अचानक ग्यारह हजार वोल्ट की चपेट में आ जाने से बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के अभियंता से उन्होंने बात की है ।
मृतक के मित्र उज्जैन लोहियार घुसियार गांव निवासी पंकज शर्मा तथा मृतक के चाचा अशरफ मियां ने बताया कि मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा इकलौता भाई था। मृतक की शादी हो चुकी है। उसे एक लड़का और एक लड़की है।
मौत की खबर सुनते ही घर में मचा कोहराम गांव में पसरा मातमी सन्नाटा
नवाज शरीफ की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची कि परिजन आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और घर में कोहराम मच गया। उसके गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। मृतक के चाचा अशरफ मियां ने बताया कि वह बिजली मिस्त्री का काम करके परिवार के लोगों का भरण पोषण करता था। परिवार में उसकी माता फातमा खातून, उसकी पत्नी आमना खातून, पिता गंभीर मियां तथा बच्चों का रोते रोते बुरा हाल हो गया है।

