बंजरिया प्रखंड को बाढग्रस्त घोषित कर सरकार शुरू करे राहत कार्य:कुमार मनोज

बंजरिया प्रखंड को बाढग्रस्त घोषित कर सरकार शुरू करे राहत कार्य:कुमार मनोज
Facebook WhatsApp

बंजरिया।प्रखंड में सिकरहना समेत कई नेपाली नदियो के उफान के बाद आयी बाढ ने फसलो की व्यापक पैमाने पर क्षति पहुंचायी है।

खरीफ फसल की कटाई और रबी फसल की बुवाई शुरू होने के चंद दिन पूर्व आयी विनाशकारी बाढ ने किसानो की कमर तोड़ कर रख दी है।लिहाजा बंजरिया प्रखंड को बाढ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग तेज हो गई है।

जिला मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष कुमार मनोज सिंह ने गुरूवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है,कि बंजरिया प्रखण्ड के कमोबेश सभी पंचायत बाढ़ से प्रभावित है जिससे धान और मक्का के तैयार फसल बर्बाद हो गये है। पशुपालक किसानो के सामने मवेशियों के लिए चारा का संकट उत्पन्न हो गया है। प्रखंड के कई पंचायतो में सड़क संपर्क टूट चुका है।इन गांवो में नाव की व्यवस्था नही किए जाने से लोग जान जोखिम में डालकर आने जाने को विवश है।

मोखलिसपुर से सेमरा,गोबरी मोड़ से लमौनिया होते पचरूखा ब्रह्मपुरी जाने वाली सड़क पर पानी भरने से आवागमन बाधित है,कई सड़क पानी के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त हो गये है।प्रखंड के ज्यादातर गांवो का प्रखंड व जिला मुख्यालय से संपर्क भंग हो चुका है।

पूर्व मुखिया कुमार मनोज सिंह ने प्रशासन और सरकार से मांग किया है कि बंजरिया को शीघ्र बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित कर तत्काल राहत कार्य शुरू कराया जाए। साथ ही उन्होने मांग किया है कि बाढ़ राहत सहायता अनुदान के तहत मिलने वाली अनुदान राशि के साथ ही किसानो के हुए फसल क्षति का अनुदान दिया जाय।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page