जनसुराज ने जारी की 51 उम्मीदवारो की पहली सूची
पटना। बिहार विधानसभा के मद्देनजर जनसुराज ने गुरुवार को 51 उम्मीदवारो की पहली सूची जारी की। पटना के शेखपुरा हाउस में जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने उम्मीदवारो का नाम घोषित किया।हालांकि इस दौरान प्रशांत किशोर मौजूद नहीं रहे। कैंडिडेट्स के नाम के ऐलान के बाद टिकट से वंचित लोगो ने हंगामा भी किया।
जनसुराज ने समस्तीपुर की मोरवा विधानसभा से कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह को अस्थावां से टिकट मिला है। जनसुराज ने भोरे से प्रीति किन्नर को भी उतारा है।
इसके अलावा गणितज्ञ केसी सिन्हा को पटना के कुम्हरार, पटना हाईकोर्ट के वकील वाईबी गिरी को सारण के मांझी से उम्मीदवार बनाया गया।
51 उम्मीदवारो की सूची में सर्वाधिक EBC वर्ग से 17 उम्मीदवार हैं। SC/ST से 7 और OBC से 11, अल्पसंख्यक 9 और सामान्य वर्ग से 7 लोगों को टिकट दिया गया है।इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा,जनसुराज हर एक दिन के बाद उम्मीदवारो की सूची जारी करेगी। 11 अक्टूबर से प्रशांत किशोर राघोपुर से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।
जन सुराज के घोषित उम्मीदवारों की सूची
- लौरिया- सुनील कुमार
- हरसिद्धि (सुरक्षित)- अवधेश राम
- ढाका- लालबाबू प्रसाद
- सुरसंड- उषा किरण
- रुन्नी सैदपुर- विजय कुमार शाह
- बेनीपट्टी- मोहम्ंमद परवेज आलम
- निर्मली (सुपौल)- राम प्रवेश कुमार यादव
- सिकटी (अररिया)- रागी बब्लू
- कोचाधामन (किशनगंज)- अभू अफाक फारूख
- अमोर (पूर्णिया)- अफरोज आलम
- बायसी – मोहम्मद शहनवाज आलम
- प्राणपुर (कटिहार) – कुणाल निशाद
- आलमनगर (मधेपुरा) सुबोध कुमार सुमन
- सहरसा- किशोर कुमार मुन्ना
- सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) – सुरेन्द्र यादव
- महिषी (सहरसा) – शमीम अख्तर
- दरभंगा ग्रामीण – शोएब खान
- दरभंगा – आर के मिश्रा
- केवटी – बिलटू सहनी
- मीनापुर- तेज नारायम सहनी
- मुजफ्फरपुर शहर – डॉ अमल कुमार दास
- गोपालगंज – डॉ शशी शेखर सिन्हा
- भोरे – प्रिति किन्नर
- रघुनाथपुर – राहुल कीर्ती सिंह
- दरौंधा – सत्येन्द्र कुमार यादव
- माझी- यदुवंश गिरी
- बनियापुर – श्रवण कुमार महतो
- छपरा – जयप्रकाश सिंह
- परसा- मुसाफिर महतो
- सोनपुर – डॉ चंदन लाल मेहता
- कल्याणपुर – राम बालक पासवान
- मोरबा- जागृति ठाकुर
- मटिहानी- डॉ अरुण कुमार
- बेगूसराय- सुरेन्द्र कुमार सहनी
- खगड़िया – श्रीमती जयंती पटेल
- बेलदोर – गजेन्द्र कुमार सिंह निषाद
- परबत्ता – विणय कुमार वरूण
- पिरपैती – घनश्याम दास
- बेलहर – बृज किशोर पंडित
- अस्थावां- लता सिंह
- बिहार शरीफ – दिनेश कुमार
- नालंदा- कुमार पूनम सिंहा
- कुम्हारार- केसी सिन्हा
- आरा- डॉ विजय कुमार गुप्ता
- चेनारी- नेहा कुमारी नटराज
- करगहर- रितेश रंजन पांडेय
- गोह- सीताराम दुखारी
- नबी नगर – अर्चना चंद्रा यादव
- इमामगंज- डॉ अजीत कुमार
- बोधगया- लक्ष्मण मांझी

