40 देशो में संघ की 80 हजार से अधिक शाखाएं संचालित: प्रो.सिंह

40 देशो में संघ की 80 हजार से अधिक शाखाएं संचालित: प्रो.सिंह
Facebook WhatsApp


-शरद पूर्णिमा उत्सव में मौजूद लोगों को दिया बौद्धिक संदेश

रक्सौल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रक्सौल नगर द्वारा शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन रामजानकी मंदिर परिसर में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा के नियमित कालांश से हुई। पहले आसन और व्यायाम, तत्पश्चात् विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।

उत्तर बिहार प्रांत के सह प्रांत संघचालक प्रो. राजकिशोर सिंह कहा कि संघ वर्ष भर में छह प्रमुख उत्सव मनाता है। इनमें शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन का स्वयंसेवक पूरे वर्ष इंतजार करते हैं। संघ ने शून्य से शताब्दी वर्ष तक का सफर तय करने में कई पड़ाव देखे हैं। कुछ बाल और तरुण स्वयंसेवकों से शुरू हुआ यह कार्य आज वटवृक्ष के रूप में खड़ा है। वर्तमान में संघ की 80 हजार से अधिक शाखाएं जो कि 40 से अधिक देशों में संचालित हो रही हैं।

यह सब स्वयंसेवकों के तप और त्याग का परिणाम है। जिस दिन देश में रामराज्य की स्थापना होगी, उसी दिन संघ का लक्ष्य पूरा होगा। संघ का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में जनजागरण लाना है। उन्होंने बताया कि शताब्दी वर्ष में सात विशेष कार्यक्रम होंगे। इसके तहत प्रत्येक हिंदू घर तक संपर्क अभियान चलाया जाएगा। संघ का प्रयास है कि भारत पुनः विश्वगुरु बने।

उन्होंने शरद पूर्णिमा का वैज्ञानिक और धार्मिक महत्व भी बताया। कहा कि इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं से युक्त होता है और पृथ्वी से इसकी दूरी न्यूनतम रहती है। मान्यता है कि इस घड़ी देवता पृथ्वी पर विचरण करते हैं। फलस्वरूप सभी स्वयंसेवक एक पंक्ति में बैठकर प्रसाद रूपी खीर ग्रहण करते हैं।

कार्यक्रम में नगर कार्यवाह भरत चैरसिया, जिला कार्यवाह दुर्गेश कुमार, विकास कुमार, सुबोध कुमार, चैतन्य कुमार, अमरेंद्र पांडेय, नीतीश कुमार, मनोज कुमार, सचिन कुमार, हेमंत कुमार, धीरज, प्रशांत, सूरज, रजनीश प्रियदर्शी, चंद्रकांत तिवारी, कन्हैया सर्राफ सहित अनेक स्वयंसेवक मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page