बॉन्ड डाउन धीमी होने पर कई थानाध्यक्ष को एसपी ने लगाई कड़ी फटकार
-नरकटिया विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक
मोतिहारी। 10- रक्सौल एवं 12-नरकटिया विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी ,सहायक निर्वाची पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण एवं पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण द्वारा संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी से उनके कार्य दायित्व से संबंधित कई प्रश्न पूछे गए।
एक एक सहायक निर्वाची पदाधिकारी से भी उनके कार्य दायित्व एवं विभिन्न कोषांगो में उनके उत्तरदायित्व से संबंधी प्रश्न पूछे गए। साथ ही विभिन्न थाना प्रभारी से संवेदनशील पॉकेट्स, क्रिटिकल एवं संवेदनशील बूथ के चिन्हित लोगों पर तेजी से बॉन्ड डाउन का निर्देश दिया गया। बॉन्ड डाउन धीमी होने के कारण कई थानाध्यक्ष को एसपी ने कड़ी फटकार भी लगाई ।
बैठक में सेक्टर पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के नवीनतम दिशानिर्देश से भी अवगत कराया गया ताकि मतदान की प्रकिया सुचारू रूप से संचालित किया जा सके।

