अरुणाचल में तस्करी का भंडाफोड़,1.20 करोड़ की गैंडे के सींग समेत चार गिरफ्तार

अरुणाचल में तस्करी का भंडाफोड़,1.20 करोड़ की गैंडे के सींग समेत चार गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिले के होलोंगी क्षेत्र में वन विभाग और बालिजान पुलिस की संयुक्त अभियान चलाया।बालिजान पुलिस और होलोंगी वन अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई में संदिग्ध गैंडे के सींग की तस्करी में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है।अधिकारियों ने आरोपितों के कब्जे से एक संदिग्ध गैंडे का सींग भी बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.20 करोड़ बताई जा रही है।

होलोंगी वन अधिकारी नबम राकेश ने बुधवार काे बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गैंडे के संदिग्ध सींग को बेचने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने ग्राहक बनकर तस्करों से संपर्क किया और असम-अरुणाचल सीमा क्षेत्र के होलोंगी में मिलने की योजना बनाई।

उन्होंने बताया कि पहली बैठक सफल नहीं हो सकी, लेकिन दूसरी बैठक 12 मई को होलोंगी नदी क्षेत्र में तय की गई। इस दौरान अधिकारियों ने दो लोगों को हिरासत में लिया। उनकी निशानदेही पर मुख्य तस्कर के घर में तलाशी अभियान चलाया गया, जहां से एक संदिग्ध गैंडे का सींग बरामद किया गया।

वन अधिकारी के अनुसार, आरोपित इस सींग को करीब 1.20 करोड़ रुपये में बेचने की योजना बना रहे थे। कार्रवाई के बाद चारों आरोपितों को आगे की जांच के लिए बालिजान पुलिस को सौंप दिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हेमंतो दास, रोमेन कोली, हमरजीत नारजरी और अजयसिंह देओमारी के रूप में हुई है। सभी आरोपी असम के बिस्वनाथ जिले के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) पापुम पारे तारू गुसार ने पुलिस और वन विभाग की टीम को सफल अभियान के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यदि यह संदिग्ध गैंडे का सींग ईटानगर पहुंच जाता, तो तस्कर स्थानीय लोगों को ठगी का शिकार बना सकते थे।

एसपी ने यह भी बताया कि हेमंतो दास एक आदतन शिकारी और तस्कर है, जिसके खिलाफ वन्यजीव अपराध से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में असम की जेल से एक वन्यजीव मामले में रिहा हुआ था।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page