22 नवंबर को मोतिहारी में आयोजित होने वाले पैगाम-ए-आजाद कॉन्फ्रेंस में भागीदारी निभाएः खालिद अनवर

22 नवंबर को मोतिहारी में आयोजित होने वाले पैगाम-ए-आजाद कॉन्फ्रेंस में भागीदारी निभाएः खालिद अनवर
Facebook WhatsApp

सुगौली। नगर पंचायत के ठकुराई टोला वार्ड संख्या-16 स्थित बुधवार को‌ डॉ.जुल्फिकार अली के निजी आवास पर आगामी 22 नवंबर को आयोजित होने वाले पैगाम-ए-आजाद कॉन्फ्रेंस को लेकर जदयू एमएलसी खालिद अनवर एवं डॉ.परवेज अजीज पहुंचे।

इस दौरान डॉ.जुल्फिकार अली सहित स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दोनों अतिथियों का  गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की तैयारियों और उसकी रूपरेखा पर चर्चा की गई। जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने बताया कि आगामी 22 नवंबर, रविवार को सुबह 10 बजे मोतिहारी स्थित जिला हाईस्कूल मैदान में पैगाम-ए-आजाद कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।

इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देश के महान स्वतंत्रता सेनानी,शिक्षाविद् एवं प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के विचारों, उनके योगदान और वर्तमान सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि मौलाना आजाद ने शिक्षा, राष्ट्रीय एकता,आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व,कृतित्व और आदर्शों से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मोतिहारी पहुंचकर इस कॉन्फ्रेंस में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

मौके पर तमन्ना बाबू, मो.शानी, मो.शाहिद, अशोक सोनी, अश्वनी गौरव, मनीष सिंह, जियाउल हक, मो. बिट्टू, आत्मा ठाकुर, मुख्तार बाबू, मो.आलम, मो. अतिउत्साह, बाबर राज एवं नाजिम अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page