बिहार के 5 जिलो में होगी ग्रामीण एसपी की तैनाती,कैबिनेट ने दी मंजूरी
पटना। बिहार में लाॅ एंड आर्डर को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। गृह विभाग के प्रस्ताव पर बिहार कैबिनेट ने राज्य के पाँच जिलों में पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के नए पदों के सृजन की आधिकारिक मंजूरी दे दी है।
ऐसा माना गया है,कि इस निर्णय से ग्रामीण अंचलों में बेहतर पुलिसिंग स्थापित होगी। इसके साथ ही संगठित अपराध,भूमि विवाद और लूट जैसी घटना पर विराम लगेगी।
गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने जिन जिलों को अपराध और सांप्रदायिक सौहार्द दृष्टि से संवेदनशील मानते हुए ग्रामीण एसपी की तैनाती की है,उनमें पटना जिला के बाद आबादी के मामले में बिहार का दुसरा बड़ा जिला पूर्वी चम्पारण भी शामिल है,इसके अलावे समस्तीपुर,मधुबनी, वैशाली और सिवान जिला भी इसमे शामिल हैं।
इन जिलों में अब जिला एसपी के साथ-साथ ग्रामीण एसपी भी तैनात होंगे,जो प्रखंड और पंचायत स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

