धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की  जयंती

धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की  जयंती
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री, भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद  की 138 वीं जयंती स्थानीय बंजरिया पंडाल स्थित गांधी आश्रम में अत्यंत श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी (संगठन जिला, गोविंदगंज) के जिलाध्यक्ष ई. शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने की। वहीं अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री राय ने मौलाना आजाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मौलाना साहब एक महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर विचारक और शिक्षाविद् थे, जो आजीवन भारत के विभाजन के घोर विरोधी रहे।

श्री राय ने युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए बताया कि अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता के कारण वे मात्र 35 वर्ष की अल्प आयु में ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। इस अवसर पर कांग्रेस के सभी स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे तथा सभी ने मौलाना आजाद के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय शंकर पाण्डेय,मदन प्रसाद कुशवाहा, मदन लाल गुप्ता,आबिद हुसैन,अनवर आलम अंसारी,आबिद हुसैन, रमेश सहनी, ओसैदूर रहमान खान, सद्दाम हुसैन, सत्येंद्र नाथ तिवारी, चंद्रशेखर झा, तबरेज कुरैशी, प्रेमचंद्र पटेल सहित अन्य लोगों की उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page