नेपाल सरकार ने मंत्रालयों की संख्या 25 से घटाकर 18 की, नियमावली को मंजूरी

नेपाल सरकार ने मंत्रालयों की संख्या 25 से घटाकर 18 की, नियमावली को मंजूरी
Facebook WhatsApp

काठमांडू। नेपाल सरकार ने मंत्रिपरिषद् से स्वीकृत नई कार्यविभाजन नियमावली के माध्यम से मंत्रालयों की संख्या 25 से घटाकर 18 कर दी है। बुधवार को हुई मंत्रिपरिषद् बैठक ने कार्यविभाजन नियमावली को मंजूरी दी, जिससे संघीय सरकार के अंतर्गत मंत्रालयों के पुनर्संरचना का रास्ता साफ हो गया है।पहले संघीय ढांचे में प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद्को कार्यालय सहित 22 मंत्री और 3 राज्य मंत्रियों की व्यवस्था थी। नेपाल के संविधान में ही संघीय सरकार में प्रधानमंत्री सहित अधिकतम 25 मंत्रियों को ही रखे जाने का प्रावधान किया गया था।

नए निर्णय के बाद अब संघीय सरकार प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद कार्यालय सहित कुल 18 मंत्रालयों के साथ संचालन करेगी। मंत्रिपरिषद् ने संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्रालय का नाम बदलकर मानव संसाधन मन्त्रालय करने का भी निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि यह पुनर्संरचना प्रशासन को अधिक सुव्यवस्थित बनाने और शासन व्यवस्था की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page