एसडीआरएफ एवं अग्निशमन विभाग की ओर मॉकड्रिल-सह-प्रशिक्षण
-आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षित होना जरूरीः डीएम
मोतिहारी। पुलिस लाइन, के प्रांगण में बिहार पुलिस, चौकीदारों एवं गृह रक्षकों को आपदा से बचाव एवं फायर सेफ्टी के संबंध में एसडीआरएफ एवं अग्निशमन विभाग के द्वारा मॉकड्रिल-सह-प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षित होना जरूरी है, किसी घटना के समय पुलिसकर्मी और चौकीदार एवं गृह रक्षको को सबसे पहले मौके पर पहुंचते हैं। इसलिए उन्हें आपदा से निपटने की पूरी जानकारी होनी चाहिए। सही जानकारी होने से वे खुद सुरक्षित रह सकते हैं और दूसरों की जान भी बचा सकते है।
एसडीआरएफ के द्वारा आपदा से निपटने की तैयारियों का लाइव डेमो दिया गया। इनमें बाढ़, ,,भूकंप, सर्पदंश से बचाव और अन्य आपदाओं के दौरान लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के तरीके बताये गये। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों द्वारा आग जैसे आपदा से निपटने के लिए लाइव डेमो दिया गया।
इस अवसर पर प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन, डीएसपी लाइन, एसडीआरएफ इंस्पेक्टर, प्रभारी पदाधिकारी ,अनुमंडलीय अग्निशमन, मोतिहारी एवं प्रोग्रामर, जिला आपदा प्रबंधन उपस्थित थे।

