सेवरहा बाजार में गांजा बेचते पान दुकानदार रंगेहाथ गिरफ्तार

सेवरहा बाजार में गांजा बेचते पान दुकानदार रंगेहाथ गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र में सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सेवरहा बाजार में कार्रवाई करते हुए एक पान दुकानदार को गांजा बेचते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से 12 ग्राम गांजा बरामद किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेवरहा बाजार में पान दुकान की आड़ में गांजा बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर पान दुकानदार लड्डू साह को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चड़रहिया गांव निवासी भरत साह के पुत्र लड्डू साह के रूप में हुई है।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 12 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त कर लिया है तथा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।छापेमारी टीम में दरोगा शिखा सिंह एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। थाना क्षेत्र में नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page