मुजफ्फरपुर से चोरी हुई बोलोरो गाड़ी मिशन चौक से बरामद

मुजफ्फरपुर से चोरी हुई बोलोरो गाड़ी मिशन चौक से बरामद
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।मुजफ्फरपुर के कर्जा थाना क्षेत्र के जयप्रकाश कुमार की चोरी की गई बोलेरो को मुफ्फसिल थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में मिशन चौक के नजदीक से बरामद कर लिया है। पुलिस जीपीएस ट्रैकिंग के माध्यम से बोलोरो को बरामद कर लिया , हालांकि पुलिस द्वारा पीछा करने की भनक लगने के साथ ही चोरों ने गाड़ी को लावारिस छोड़कर भागने में सफलता हासिल कर किया। थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि बोलेरो चोरी किए जाने कि जानकारी मिलने के साथ ही वे वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए गाड़ी का पीछा करने लगे , जहां जीपीएस के माध्यम से बोलेरो को ट्रैक कर बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस घटना में शामिल अपराधियों का पता लगाने में जुटी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page