विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस व सीआरपीएफ का फ्लैग मार्च

विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस व सीआरपीएफ का फ्लैग मार्च
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस व सीआरपीएफ की टीम ने मुफस्सिल और पिपराकोठी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। बताया गया है कि डीएसपी सदर टू जितेश पांडे के नेतृत्व में पिपरा कोठी एवं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जीवधारा , सूरजपुर , चंद्रदिया आदि इलाके में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस के कई सब इंस्पेक्टर जवान के अलावे सीआरपीएफ की टुकड़ी भी फ्लैग मार्च में शामिल हुए। पुलिस टीम में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अंबेश कुमार , पिपरा कोठी थाना अध्यक्ष विवेक कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल रहे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page