केसरिया और आदापुर में नए एसएचओ की हुई तैनाती
मोतिहारी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के केसरिया व आदापुर थाने में नए थाना अध्यक्ष की पदस्थापना की है। बताया गया है कि जिले में चुनाव कोसॉन्ग में पदस्थापित इंस्पेक्टर अनुज कुमार पांडे को केसरिया का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। वही एलटीएफ टीम में तैनात 1999 बैच के सब इंस्पेक्टर पप्पू कुमार पासवान को आदापुर का नया एसएचओ बनाया गया है। एसपी ने बताया है कि उक्त दोनों पुलिस पदाधिकारी को उनके बेहतर कार्य कुशलता एवं नए जगह पर रिक्ति को देखते हुए उनकी पदस्थापना की गई है और शीघ्र योगदान का भी निर्देश दिया गया है।

