उधार में लिए गाड़ी का पैसा मांगने पर मारपीट, सोने की चेन छिनी

उधार में लिए गाड़ी का पैसा मांगने पर मारपीट, सोने की चेन छिनी
Facebook WhatsApp


-गाड़ी मालिक ने दर्ज कराई प्राथमिकी
कोटवा के मच्छरगांव के है दम्पति
हरसिद्धि। उधार दिए गाड़ी की राशि मांगने पर एक व्यक्ति को दम्पति ने मारपीट कर सोने की चेन छीन लिया, साथ ही झूठे मुकदमे मे फंसाने का धमकी भी दी है।

पीड़ित गाड़ी मालिक मेहता टोला निवासी उमाशंकर प्रसाद का पुत्र रूना कुमार है। पीड़ित रूना ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने कहा है कि मार्च 2024 मे कम्पनी से एक स्विफ्ट डिजायर कार 11.07 लाख में खरीदी। नकद 2.50 लाख रुपया जमा करा दिया। शेष राशि 8.57 लाख रूपये का फाईनेन्स कराया। जिसे 59 किस्त में देना था।

आर्थिक तंगी के कारण उक्त गाड़ी कोटवा थाना के मच्छरगवां के तेजेंद्र पासवान के पुत्र संतोष पासवान से दिसम्बर 2024 में 9.70 लाख मे बेंच दी। संतोष नकद व पे फोन से 2 लाख रुपये दिया। शेष राशि 53 किस्त में देने का एक एग्रीमेंट बनाया। उसने तीन किस्त समय पर जमा किया, लेकिन बाद में वह किस्त कि राशि जमा नहीं किया।

इसी दौरान वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ ओलाहां बाजार चैक पर दिखा, जहां उससे पूछा कि किस्त की राशि क्यों नहीं जमा कर रहे है। इसी बात पर वह आवेश में आकर कालर पकड़ कर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। वहीं पत्नी गले से सोने की सिकड़ी छीन ली। धमकी दिया कि पैसा नहीं देंगे। थानाध्यक्ष सर्वेद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page