तेज वर्षा व आंधी में ग्यारह हजार तार का पोल गिरा,आवागमन अवरुद्ध
संग्रामपुर।तेज हवा व वर्षा से दुबे टोला फीडर से जुड़ा ग्यारह हजार वोल्ट का तार पोल सहित गिरा गया । जिससे विधुत आपूर्ति बाधित है।वही कोटवा एनएच से अरेराज धाम को जोड़ने वाली मुख्य सड़क दुवे टोला पेट्रोल पंप के समीप आवागमन अवरुद्ध है। शनिवार को ही आंधी वर्षा व तूफान में दुबे टोला फीडर का ग्यारह हजार का पोल टूट कर तार सहित मुख्य मार्ग पर ही गिरा पड़ा है। साथ हीं विद्युत आपूर्ति भी बंद हो गया है। ग्रामीण सुधाकर दुबे, मुन्ना दुबे, सुभाष दुबे,अलमान अंसारी,पिंटू भगत,जावेद अख्तर उर्फ बबलू खां,गिरजा प्रसाद आदि ने बताया कि सड़क से टूटे पोल व तार को नही हटाये जाने से बाइक तो किसी तरह निकल जा रहा है लेकिन बड़ी वाहनों का निकलना सम्भव नही है । विधुत विभाग के जेई अरविंद कुमार पासवान ने बताया कि आंधी पानी से कई जगह पोल व तार टूट गये है, वहीं कुछ जगहों पर विधुत तार पर पेड़ गिर गया। जिससे विधुत आपूर्ति प्रभावित है। जिसे ठीक करने में मानव बल सहित पूरी टीम लगी है। बहुत जल्द सुधार कर विधुत आपूर्ति शुरू कर दी जायेगी।

