विधानसभा वार पार्टी प्रत्याशियों की मंथन में जुटा जनसुराज

विधानसभा वार पार्टी प्रत्याशियों की मंथन में जुटा जनसुराज
Facebook WhatsApp


-राज्य से नियुक्त प्रेक्षक ने की रायशुमारी
मोतिहारी। जन सुराज पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी और प्रत्याशी चयन को लेकर की बैठक की, जिसमें सभी संभावित प्रत्याशियों पर प्राथमिक सदस्य व संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के संबंध में चर्चा की गई। प्रत्याशी चयन को लेकर राज्य की सभी विधानसभाओं में संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों की बैठक आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को कल्याणपुर विधानसभा में जन सुराज के सभी संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों, संभावित प्रत्याशियों, संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षकों की निगरानी में संपन्न हुई।

सभी ने अपनी उम्मीदवारी के समर्थन में बातें कहीं। इस दौरान जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी जिला संगठन महामंत्री और जिला चुनाव अभियान समिति के संयोजक के साथ ही सभी संबंधित
राज्य मुख्यालय स्तर से नियुक्त पर्यवेक्षक इन संस्थापक और प्राथमिक सदस्यों की राय के आधार पर अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे। यह कार्यक्रम 8 अक्टूबर तक सभी विधानसभाओं में आयोजित किया जा रहा है। बैठक में जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव, जिला प्रभारी राघवेन्द्र पाठक, संगठन महासचिव पप्पू मिश्रा, डॉ. मंजर नसीम, जफीर आजाद चमन, तौसिफुर रहमान समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page